Closing bell: सेंसेक्स 323 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,520 के नीचे बंद हुआ

Closing bell: सेंसेक्स 323 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,520 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 88 अंक या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11
  • 516.10 पर बंद
  • सेंसेक्स 323 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38
  • 979.85 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 323 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,979.85 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 88 अंक या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,516.10 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमश: 0.24 प्रतिशत और 0.53 प्रतिशत नीचे बंद हुए। बीएसई हेल्थकेयर, आईटी और टेक को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट में बंद हुए। 

निफ्टी बैंक 253 प्वाइंट गिरकर 22,320 पर बंद हुआ है।  मिडकैप 42 प्वाइंट गिरकर 17,411 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में बिकवाली रही। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार की इस गिरावट में फार्मा, IT शेयरों में खरीदारी रही। IT इंडेक्स आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। आज मिडकैप में 5 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। बैकिंग, मेटल शेयरों पर दबाव देखने को मिला। रियल्टी, पावर शेयरों में भी बिकवाली रही।

Created On :   17 Sep 2020 4:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story