Share market: सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,680 के नीचे बंद हुआ
By - Bhaskar Hindi |15 Oct 2020 9:58 PM
Share market: सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,680 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
- निफ्टी 290.60 अंक या 2.43% की गिरावट के साथ 11680.40 पर बंद
- सेंसेक्स 1
- 066.33 अंक या 2.61% की गिरावट के साथ 39728.41 पर बंद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 1,066.33 अंक या 2.61% की गिरावट के साथ 39728.41 पर और निफ्टी 290.60 अंक या 2.43% की गिरावट के साथ 11680.40 पर बंद हुआ। लगभग 802 शेयरों में तेजी, 1797 शेयरों में गिरावट आई और 145 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
निफ्टी पर एशियन पेंट्स, कोल इंडिया हीरो मोटोकॉर्प और जेएसडब्ल्यू स्टील में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1-1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।
Created On : 15 Oct 2020 3:45 AM
Next Story