Share market: सेंसेक्स 540 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,770 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 540 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,770 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 162.60 अंक या 1.36% नीचे गिरकर 11
  • 767.80 पर बंद
  • सेंसेक्स 540 अंक या 1.33% की गिरावट के साथ 40145.50 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 540 अंक या 1.33% की गिरावट के साथ 40145.50 पर और निफ्टी 162.60 अंक या 1.36% नीचे गिरकर 11,767.80 पर बंद हुआ। लगभग 986 शेयरों में तेजी, 1655 शेयरों में गिरावट आई है और 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, हिंडाल्को, एमएंडएम और जेएसडब्ल्यू स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जबकि एचडीएफसी लाइफ, नेस्ले, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और एलएंडटी में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ है। निफ्टी ऑटो और मेटल इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.9-1.8 प्रतिशत की गिरावट आई।

शुक्रवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 127.01 अंक या 0.31% बढ़कर 40685.50 पर और निफ्टी 33.90 अंक या 0.28% की तेजी के साथ 11930.40 पर बंद हुआ था। 

Created On :   26 Oct 2020 4:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story