- 11वें दौर की बैठक बेनतीजा, सरकार ने किसानों से दो टूक कहा- इससे बेहतर कुछ नहीं कर सकते, अगली मीटिंग तय नहीं
- पंजाब के CM अमरिंदर का ऐलान, आंदोलन में जान देने वाले किसानों के परिजनों को देंगे 5 लाख और नौकरी
- कांग्रेस ने अर्नब गोस्वामी की वॉट्सएप चैट लीक पर जेपीसी की डिमांड की, जून तक होगा पार्टी प्रेसिडेंट का चुनाव
- ममता सरकार को बड़ा झटका, वन मंत्री राजीब बनर्जी ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया
- प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन
Share market: सेंसेक्स में 316 अंकों की तेजी, निफ्टी 12,745 के पार बंद हुआ
हाईलाइट
- सेंसेक्स 316.02 अंक या 0.73% बढ़कर 43593.67 पर बंद
- निफ्टी 118.10 अंक या 0.93% की तेजी के साथ 12749.20 पर बंद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को तेजी रही। सेंसेक्स 316.02 अंक या 0.73% बढ़कर 43593.67 पर और निफ्टी 118.10 अंक या 0.93% की तेजी के साथ 12749.20 पर बंद हुआ। लगभग 1326 शेयरों में तेजी, 1196 शेयरों में गिरावट आई और 168 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
निफ्टी पर टाटा स्टील, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स और डॉ. रेड्डीज लैब्स में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स को छोड़कर अन्य सेक्टोरल इंडेक्स तेजी में बंद हुए। मेटल और फार्मा में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही।
मंगलवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले मंगलवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 680.22 अंक या 1.60% की तेजी के साथ 43277.65 पर और निफ्टी 170.10 अंक या 1.37% की बढ़त के साथ 12631.10 पर बंद हुआ। बाजार लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। इतना ही नहीं बाजार लगातार 7वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।