लगातार 10वें दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 80.30 और निफ्टी 18.50 अंक लुढ़का

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market
लगातार 10वें दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 80.30 और निफ्टी 18.50 अंक लुढ़का
लगातार 10वें दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 80.30 और निफ्टी 18.50 अंक लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में लगातार 10वें दिन गिरावट रही। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 80.30 अंकों की गिरावट के साथ 38564.88 पर और निफ्टी (NIFTY) 18.50 अंकों की गिरावट के साथ 11576 पर बंद हुआ। लगभग 1132 शेयरों में तेजी, 1380 शेयरों में गिरावट देखी गई और 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

ओएनजीसी, जी एंटरटेनमेंट, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी है, जबकि मारुति सुजुकी, यस बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में गिरावट का रुख है। सेक्टोरल इंडेक्स में ऊर्जा, एफएमसीजी और फार्मा में कुछ खरीदारी देखी गई, जबकि ऑटो, बैंक, धातु और इन्फ्रा में गिरावट दर्ज की गई। 

इससे पहले सप्‍ताह के पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 372 अंक लुढ़क कर 37,090 अंक पर, जबकि निफ्टी 130 अंक की गिरावट के साथ 11 हजार 148 अंक पर बंद हुआ था। यह लगातार 9वां दिन था जब शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। करीब 8 साल बाद यह पहली बार है, जब बाजार में लगातार 9वें दिन गिरावट रही हो। इन 9 दिनों में सेंसेक्‍स में 1950 अंकों की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी करीब 700 अंक लुढ़का है। 
 

 

 

 

Created On :   14 May 2019 5:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story