गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 16.67 और निफ्टी 9.50 अंक लुढ़का

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market, SGX Nifty
गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 16.67 और निफ्टी 9.50 अंक लुढ़का
गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 16.67 और निफ्टी 9.50 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 16.67 अंकों की गिरावट के साथ 37830.98 पर
  • जबकि निफ्टी 9.50 अंकों की गिरावट के साथ 11261.80 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 16.67 अंकों की गिरावट के साथ 37830.98 पर, जबकि निफ्टी 9.50 अंकों की गिरावट के साथ 11261.80 पर बंद हुआ है। लगभग 1059 शेयर में तेजी है, 1342 शेयरों में गिरावट है और 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले सेंसेक्स 149.11 अंक या 0.39% बढ़कर 37996.76 पर और निफ्टी 44.20 अंक या 0.39% बढ़कर 11315.50 पर खुला था। 

वेदांत, सिप्ला, ज़ी एंटरटेनमेंट, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी रही। जबकि टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में मेटल, इंफ्रा, ऑटो और एनर्जी में बिकवाली देखी गई, जबकि आईटी और फार्मा में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़कर, जबकि बीएसई स्मॉलकैप सपाट बंद हुआ। 

 

 

Created On :   25 July 2019 4:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story