तेजी में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 161.83 और निफ्टी 39 अंक चढ़ा

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market, SGX Nifty
गिरावट में खुला बाजार, सेंसेक्स 16.93 और निफ्टी 4.40 अंक लुढ़का
तेजी में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 161.83 और निफ्टी 39 अंक चढ़ा
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 161.83 अंकों की बढ़त के साथ 36
  • 724.74 पर और निफ्टी 39 अंक बढ़कर 10
  • 836.90 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 161.83 अंकों की बढ़त के साथ 36,724.74 पर और निफ्टी 39 अंक बढ़कर 10,836.90 पर बंद हुआ है। लगभग 1197 शेयरों में तेजी, 1179 शेयरों में गिरावट रही और 163 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

टाटा स्टील, बीपीसीएल, आईओसी, डॉ.रेड्डीज लैब्स और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि मारुति सुजुकी, सन फार्मा, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में बैंक, एनर्जी, इंफ्रा, आईटी और मेटल में खरीदारी देखने को मिली, जबकि एफएमसीजी, ऑटो और फार्मा गिरावट में बंद हुए। 

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 769.88 अंक या 2.06% गिरकर 36,562.91 पर और निफ्टी 225.40 अंक या 2.04% की गिरावट के साथ 10,797.90 पर बंद हुआ था। 

 

 

 

Created On :   4 Sep 2019 4:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story