सेंसेक्स 39,000 के पार हुआ बंद, निफ्टी 100 अंक उछला
![Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market, SGX Nifty Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market, SGX Nifty](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/10/share-market-today-share-bazar-sensex-nifty-bse-nse-stock-market-equity-market-sgx-nifty10_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |17 Oct 2019 5:39 AM GMT
सेंसेक्स 39,000 के पार हुआ बंद, निफ्टी 100 अंक उछला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 453.07 अंक की बढ़त के साथ 39,052.06 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में 506 प्वाइंट चढ़कर 39,104.69 पर पहुंचा था। निफ्टी 122.35 अंकों की बढ़त के साथ 11,586.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 135 अंक की तेजी के साथ 11,599.10 का स्तर छुआ था। विश्लेषकों के मुताबिक विदेशी निवेशकों की ओर से खरीदारी बढ़ने से बाजार में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने से भी सहारा मिला।
सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 35 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 3% तेजी आई। सिर्फ आईटी इंडेक्स नुकसान (-0.4%) में रहा।
Created On :   17 Oct 2019 4:20 AM GMT
Next Story