गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 70 और निफ्टी 24 अंक लुढ़का

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market, SGX Nifty
गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 70 और निफ्टी 24 अंक लुढ़का
गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 70 और निफ्टी 24 अंक लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल रंग में बंद हुआ है। सेंसेक्स 70.70 अंकों की गिरावट के साथ 40,779.59 पर, जबकि निफ्टी 24.80 अंकों की गिरावट के साथ 12,018.40 पर बंद हुआ है। लगभग 1111 शेयरों में तेजी, 1339 शेयरों में गिरावट रही और 188 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी पर ज़ी एंटरटेनमेंट, टीसीएस, आईटीसी, एलएंडटी और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में गिराट देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी और एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी मेटल, बैंक, फार्मा, ऑटो और एनर्जी गिरावट में बंद हुए। 

Created On :   5 Dec 2019 3:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story