IND-PAK तनाव: भारत-पाक विवाद के चलते शेयर मार्केट में हो सकता है भारी गिरावट? क्या हो सकता है लोअर सर्किट का खतरा?

भारत-पाक विवाद के चलते शेयर मार्केट में हो सकता है भारी गिरावट? क्या हो सकता है लोअर सर्किट का खतरा?
  • भारत-पाक विवाद के चलते शेयर मार्केट में हो सकता है भारी गिरावट
  • निफ्टी में देखी जा सकती है 500 अंक से अधिक की गिरावट
  • सेंसेक्स में लगभग 2500 से 3000 अंक तक की हो सकती है गिरावट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी हद तक बढ़ चुका है। पाकिस्तान ने गुरुवार रात भारत पर कई मिसाइलों से हमला बोल दिया था। हालांकि, भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इन पाकिस्तानी हमलों को सफलतापूर्वक रोक दिया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कराची, लाहौर और अन्य शहरों को टार्गेट किया। दोनों देशों के बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिल सकता है।

शेयर मार्केट के विशेष्ज्ञों का मानना है कि शुक्रवार को मार्केट में भारी गिरावट हो सकती है। कुछ विशेष्ज्ञों का ये तक कहना है कि निफ्टी में 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट हो सकती है। वहीं, सेंसेक्स 2500-3000 अंक नीचे गिर सकता है। हालांकि, उनका ये भी कहना है कि मार्केट में इतना गिरावट होने के बावजूद इस समय लोअर सर्किट की आशंका नहीं है। चलिए जानते हैं आखिर निफ्टी 50 में लोअर सर्किट कब लग सकता है।

क्या होता है लोअर सर्किट?

सबसे पहले जानते हैं आखिर ये लोअर सर्किट होता क्या है। बता दें, ये वह वक्त होता है जब कोई स्टॉक अपने न्यूनतम मूल्य स्तर तक गिर जाता है। ऐसी स्थिती में जब कोई स्टॉक इस सीमा को छूता है तो उसके मूल्य में और गिरावट से बचने के लिए ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है।

अब जानते हैं आखिर किस स्थिती में निफ्टी 50 में लोअर सर्किट कब लग सकता है। निफ्टी 50 में जब 10 प्रतिशत की गिरावट होती है तब लोअर सर्किट लगेगा। जिसका मतलब है कि अगर निफ्टी 50 में 2427.38 की गिरावट होगी और स्तर 21,846.42 तक पहुंच जाएगा तब लोअर सर्किट लगाया जाएगा। ऐसी स्थिती में 45 मिनट के लिए रोक दिया जाएगा। वहीं, अगर गिरावट 20 प्रतिशत तक होती है तो पूरे दिन के लिए ट्रेडिंग को रोक दिया जाएगा।

Created On :   9 May 2025 1:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story