Petrol- Diesel Price: शनिवार को जारी हुए पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट, जानिए बढ़े भाव या मिली राहत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए राष्ट्रीय तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी करती हैं। फिलहाल, क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट देखने को मिली है और यह 88 रुपए प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। इसी बीच देश में ईंधन के नए दाम जारी कर दिए हैं। फिलहाल, पेट्रोल और डीजल दोनों के ही भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है।आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज पेट्रोल 102.80 रुपए और डीजल 95.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं 102.12 रुपए और डीजल 95.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बैंगलोर में पेट्रोल 110.89 रुपए और डीजल 98.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.89 रुपए और डीजल 100.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जयपुर में पेट्रोल 113.15 रुपए और डीजल 98.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल 115.49 रुपए और डीजल 104.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
यह भी पढ़े -सरकार ने पेट्रोल पंप से बड़ी मात्रा में पेट्रोल खरीदने पर लगाई रोक, डीजल खरीद की लिमिट भी तय की
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (13 जून 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 87.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 88.46 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   13 Jun 2026 10:27 AM IST








