Petrol- Diesel Price: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में​ कितने बदल गए ईंधन के दाम

पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में​ कितने बदल गए ईंधन के दाम
  • ब्रेंट क्रूड ऑयल 71.85 डॉलर प्रति बैरल हो गया है
  • नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है
  • मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपए रुपए प्रति लीटर हो गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने के बाद आज (14 जून 2025, शनिवार) कुछ नीचे आई हैं। हालांकि, देश में लंबे समय से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में देखी जाने वाली स्थिरता अब भी बनी हुई है। सरकारी तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने के सुबह ईंधन के ताजा रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके मुताबिक, कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपए और डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 92.02 रुपए प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल 100.82 रुपए और डीजल 92.40 रुपए प्रति लीटर है।

गुड़गांव में पेट्रोल 94.95 रुपए और डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर है।

नोएडा में पेट्रोल 95.05 रुपए और डीजल 88.19 रुपए प्रति लीटर है।

बैंगलोर में पेट्रोल 102.92 रुपए और डीजल 90.99 रुपए प्रति लीटर है।

भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.11 रुपए और डीजल 92.69 रुपए प्रति लीटर है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपए और डीजल 82.45 रुपए प्रति लीटर है।

हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपए और डीजल 95.70 रुपए प्रति लीटर है।

जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है।

लखनऊ में पेट्रोल 94.68 रुपए और डीजल 87.80 रुपए प्रति लीटर है।

पटना में पेट्रोल 105.23 रुपए और डीजल 91.49 रुपए प्रति लीटर है।

तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.48 रुपए और डीजल 96.48 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत घटी

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले कुछ हद तक राहत देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (14 जून 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 71.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, बीते दिन इसमें जबरदस्त बढ़त देखी गई थी और यह 75.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।

Created On :   14 Jun 2025 9:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story