Petrol- Diesel Price: पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट हुए जारी, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए दाम

पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट हुए जारी, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए दाम
आज (28 जून 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 72.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए राष्ट्रीय तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी करती हैं। फिलहाल, क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है यह 74 रुपए प्रति बैरल के नीचे आ गया है। इसी बीच देश में ईंधन के नए दाम जारी ​कर दिए हैं। जिसके अनुसार, पेट्रोल और डीजल दोनों के ही भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है।आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि, पटना में एक लीटर पेट्रोल 114.55 रुपए और डीजल 100.49 रुपए प्रति लीटर है। तिरुवनंतपुरम में 1 लीटर पेट्रोल के लिए 115.49 रुपए व डीजल के लिए 104.40 रुपए चुकाना होंगे। वहीं गुड़गांव में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए में उपलब्ध होगा।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (28 जून 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 72.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले भी कच्चे तेल कीमत 72.63 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   28 Jun 2026 11:14 AM IST

Tags

Next Story