- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती जिला परिषद में तबादला...
Amravati News: अमरावती जिला परिषद में तबादला प्रक्रिया शुरू, 9 व 10 मई को काउंसलिंग

Amravati News अमरावती जिला परिषद ने वर्ष 2026 के लिए सामान्य तबादला प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। यह प्रक्रिया पारदर्शी, नियमबद्ध और काउंसलिंग (समुपदेशन) पद्धति से आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर विस्तृत समय सारिणी और प्राथमिकता क्रम भी तय कर लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 9 और 10 मई को डॉ. पंजाबराव देशमुख सभागृह में सुबह 10 बजे से यह तबादला काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिसके तहत महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुसंवर्धन विभाग, वित्त विभाग, कृषि विभाग व स्वास्थ्य विभाग (स्वास्थ्य सेवक/सहायक व अन्य संवर्ग) के कर्मियों को इस तबादला प्रकिया के तहत इधर से उधर किया जायेगा।
तबादले की समय-सारणी के अनुसार 9 मई को महिला व बाल विकास, पशुसंवर्धन, वित्त, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग (पुरुष स्वास्थ्य सेवक/सहायक) तथा 10 मई को अन्य सभी संवर्ग के कर्मियों के तबादले किये जायेंगे। जिसमें प्रशासनिक तबादला, विनंती (अनुरोध) तबादला व आपसी (म्यूचुअल) तबादला का समावेश रहेंगा।
प्राथमिकता के आधार पर तबादले: शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार तबादले करते समय विशेष प्राथमिकता गंभीर बीमार कर्मचारियों (पक्षाघात, हृदय शस्त्रक्रिया, किडनी, कैंसर), दिव्यांग कर्मचारी, सैनिक/अर्धसैनिक जवानों की पत्नी या विधवा, विधवा/परित्यक्ता महिला कर्मचारी, 53 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारी, पती-पत्नी एकत्रीकरण और आदिवासी क्षेत्रों में सेवा देने वाले कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके अलावा थैलेसीमिया या अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के पालकों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
जनगणना के चलते 7 विभागों की तबादला प्रक्रिया रद्द : जनगणना कार्य के चलते अमरावती जिला परिषद के शिक्षा विभाग समेत सात विभागों में इस वर्ष तबादला प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। इस बार जनगणना कार्य में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपे जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। शासन के निर्देशानुसार, जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए 12 विभागों में से 7 विभागों के तबादले स्थगित कर दिए गए हैं। अब केवल चयनित 5 विभागों में ही प्रशासनिक, अनुरोध (विनंती) और आपसी (म्यूचुअल) तबादले किए जाएंगे।
यह भी पढ़े -अमरावती सीएम नायडू और उनके सहयोगियों के लिए 'सोने का अंडा देने वाली मुर्गी' बनी वाईएसआरसीपी
Created On :   7 May 2026 3:40 PM IST














