Amravati News: अवैध साहूकारी पर सहकार विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन ठिकानों पर छापे

अवैध साहूकारी पर सहकार विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन ठिकानों पर छापे
  • एक परिसर से अवैध साहूकारी से जुड़े 13 संदिग्ध दस्तावेज जब्त
  • नांदगांव खंडेश्वर और अकोला के बाभुलगांव जहांगीर में एक साथ कार्रवाई
  • तीन छापामार दलों ने अलग-अलग ठिकानों पर की तलाशीनांदगांव खंडेश्वर और अकोला में तीन दलों की एक साथ दबिश

Amravati News अवैध साहूकारी के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए सहकार विभाग ने सख्ती दिखाई है। 30 अक्टूबर को नांदगांव खंडेश्वर और अकोला के बाभुलगांव जहांगीर में तीन अलग-अलग दलों ने एक साथ छापे मारे। एक ठिकाने से अवैध साहूकारी से जुड़े 13 संदिग्ध दस्तावेज जब्त कर सील किए गए। सहायक निबंधक, सहकारी संस्था, नांदगांव खंडेश्वर के कार्यालय में मिली शिकायतों के आधार पर विभागीय सहनिबंधक गौतम वर्धन ने महाराष्ट्र साहूकारी (विनियमन) अधिनियम 2014 की धारा 3(2) के तहत तुरंत तीन छापामार दल गठित किए।

नांदगांव खंडेश्वर में दो ठिकानों पर कार्रवाई : पहले दल ने बुधवार चौक स्थित शुभम ज्वेलर्स और उससे जुड़े परिसर में दोपहर 12.55 से 3.40 बजे तक जांच की, लेकिन यहां कोई संदिग्ध दस्तावेज नहीं मिला। दूसरे दल ने इसी चौक के एक अन्य परिसर में सुबह 11.35 से दोपहर 2.10 बजे तक तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया।

तीसरे दल ने बाभुलगांव जहांगीर में एक महिला गैर-अर्जदार साहूकार के घर दोपहर 12.20 से 12.50 बजे तक छापा मारा। यहां कोई आपत्तिजनक दस्तावेज नहीं मिला। जब्त दस्तावेजों की जांच महाराष्ट्र साहूकारी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार होगी। कार्रवाई विभागीय सहनिबंधक गौतम वर्धन और जिला उपनिबंधक राजेश भुयार के मार्गदर्शन में की जा रही है।


Created On :  

Tags

Next Story