Amravati News: नरबलि की अफवाह पर पहुंची पुलिस, खुदाई में निकले हल्दी, कुमकुम और नींबू

नरबलि की अफवाह पर पहुंची पुलिस, खुदाई में निकले हल्दी, कुमकुम और नींबू
  • हनवतखेड़ा के खेत में गड्ढा मिला
  • अघोरी पूजा का रहस्य बरकरार

Amravati News अचलपुर तहसील के हनवतखेड़ा परिसर स्थित एक खेत में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसान को आम के पेड़ के नीचे मिट्टी से ढका बड़ा गड्ढा दिखाई दिया। गड्ढे के पास पूजा सामग्री, नींबू, धागे, फूल और पका हुआ दाल-चावल मिलने से अघोरी पूजा की आशंका जताई गई। गुप्तधन की तलाश में नरबलि दिए जाने की आशंका के चलते किसान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हनवतखेड़ा निवासी किसान प्रकाश पाटील बुधवार सुबह करीब 10 बजे हमेशा की तरह अपने खेत पहुंचे थे।

दो पुलिसकर्मी तैनात नरबलि की खबर फैलते ही खेत में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एहतियात के तौर पर गड्ढे को पाटकर दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। गड्ढा खोदने के पीछे का असली कारण अब फॉरेन्सिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

कैमरे की निगरानी में उतरे गड्ढे में : सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेन्सिक टीम और श्वान पथक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कैमरे की निगरानी में मजदूरों से गड्ढे की गहराई तक खुदाई कराई गई, लेकिन अंदर से केवल हल्दी, कुमकुम और नींबू निकले।


Created On :  

Tags

Next Story