Amravati News: दैनिक भास्कर की जीतो 14 करोड़ योजना , भाग्यशाली विजेता बनीं अनिता हेडा

दैनिक भास्कर की जीतो 14 करोड़ योजना , भाग्यशाली विजेता बनीं अनिता हेडा
  • दैनिक भास्कर कार्यालय में डबल डोर फ्रिज भेंट
  • अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ सम्मान

Amravati News पाठकों के लिए आकर्षक उपहारों के साथ विश्वास और उत्साह का संगम बनी दैनिक भास्कर समूह की ‘जीतो 14 करोड़’ योजना के तहत अमरावती की अनिता शिवरतन हेडा को डबल डोर फ्रिज प्रदान किया गया। खापर्डे बगीचा निवासी अनिता हेडा इस योजना की भाग्यशाली विजेता रहीं।

बुधवार शाम करीब 4 बजे दैनिक भास्कर अमरावती कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अमरावती के उपविभागीय अधिकारी अनिल भटकर व तहसीलदार विजय लोखंडे की प्रमुख उपस्थिति में उन्हें पुरस्कार सौंपा गया।

कार्यक्रम के दौरान ‘जीतो 14 करोड़’ योजना की विस्तृत जानकारी भी उपस्थितजनों को दी गई। विजेता अनिता हेडा ने दैनिक भास्कर समूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए यादगार क्षण है।

पाठकों के लिए निरंतर नई योजनाएं लाकर प्रोत्साहित करने की दैनिक भास्कर की पहल की जिलेभर में सराहना की जा रही है। उपहार देने के दौरान हुए कार्यक्रम में भास्कर परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


Created On :   12 Feb 2026 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story