हत्या: अमरावती में हत्या, घर में मिली खून से सनी छड़ी , पेड़ के नीचे मृत मिली महिला

अमरावती में हत्या, घर में मिली खून से सनी छड़ी , पेड़ के नीचे मृत मिली महिला
  • पुलिस जांच में जगरलाल के घर में रक्तरंजित चूड़ियां मिली
  • महिला चक्की पर गई थी और तब से वापस घर नहीं लौटी
  • मृत देह के गले में साड़ी की परत बंधी हुई थी

डिजिटल डेस्क, मोर्शी(अमरावती)। स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ में 40 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या की घटना प्रकाश में आयी। इससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। मृतक महिला का नाम रामकली जगरलाल उइके है। इस मामले में रामकली के पति जगरलाल उइके और उसके 8 साल के बेटे को संदिग्ध के तौर पर पुलिस ने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस जांच में जगरलाल के घर में खून से सनी छड़ी और रक्तरंजित चूड़ियां भी मिली हैं।

मध्य प्रदेश के हिरडी गांव के जगरलाल उइके काम की तलाश में यहां आया। यहां वह पत्नी रामकली और 8 वर्षीय बच्चे के साथ रह रहा था। 18 मार्च को रामकली को लोगों ने बाजार में देखा था। उसी दिन शाम करीब 7 बजे वह बाजरा पिसाने के लिए चक्की पर गई थी और तब से वह वापस घर नहीं लौटी है। जगरलाल उसकी तलाश कर रहा था। लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार 20 मार्च को गांव की महिलाएं कंबल लेने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे एक खेत में गईं, जहां उन्होंने देखा कि महिला पेड़ के नीचे जमीन पर मृत पड़ी है और उसके गले में साड़ी की एक परत बंधी हुई है । दूसरी परत अस्थायी रूप से लटकी हुई है। घटना की जानकारी गांववालों को दी गई।

घटना की सूचना मोबाइल फोन से मोर्शी पुलिस को दी गई। मोर्शी के थानेदार श्रीराम लांबाडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृत रामकली के शव को उपजिला अस्पताल मोर्शी भेजा और पुलिस ने जगरलाल के घर की जांच करने पर उसे यहां खून से सनी एक छड़ी और चूड़ियां मिलीं। हाथ टूटे हुए थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने जगरलाल उइके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और मोर्शी थाने ले आई। उपजिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में पति जगरलाल उईके से पूछताछ कर रही है।

Created On :   21 March 2024 9:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story