Balaghat news: मंडी की अनुमति के बिना 293 क्विंटल मक्का का परिवहन

डिजिटल न्यूज़ बालाघाट
3 अक्टूबर की रात मंडी समिति और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बालाघाट-गोंदिया मार्ग स्थित मर्री टोल प्लाजा पर मक्का से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक क्रमांक एमएच 40 बीजी 4165 में 293 क्विंटल मक्का लदी थी। इसे सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा से राजनांदगांव ले जाया जा रहा था। जांच में वैध मंडी अनुज्ञा पत्र नहीं मिलने पर मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के तहत प्रकरण बनाया गया। परिवहनकर्ता फर्म मेसर्स शंकरलाल साहू से 74,734 रुपए दांडिक मंडी शुल्क वसूला गया। कार्रवाई एसडीएम गोपाल सोनी के निर्देशन में हुई।, ट्रक पकड़ा; 74 हजार जुर्माना
Created On :  
Tags
Next Story
