Bhandara News: दो माह में उजागर हुए रेत चोरी के 17 मामले, 1 करोड़ 33 लाख रुपए का माल किया जब्त

दो माह में उजागर हुए रेत चोरी के 17 मामले, 1 करोड़ 33 लाख रुपए का माल किया जब्त
  • 37 शराब व 20 जुआ अड्‌डों पर भी हुई कार्रवाई
  • एक्शन मोड पर तुमसर पुलिस

Bhandara News कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए तुमसर पुलिस स्टेशन की ओर से 1 जून से 21 अगस्त 2026 तक विभिन्न अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध शराब बिक्री, जुआ, मटका, अवैध रेत परिवहन, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार छापेमारी कर कार्रवाई की गई। इस अवधि में अवैध रेत चोरी के संबंध में 17 मामले दर्ज कर 24 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। रेत तथा रेत परिवहन में इस्तेमाल वाहनों सहित कुल 1 करोड़ 33 लाख 81 हजार रुपए का माल जब्त किया गया।

इसी तरह अवैध शराबबंदी कानून के तहत 37 मामले दर्ज कर 39 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। इन मामलों में कुल 14 लाख 58 हजार 450 रुपए का माल जब्त किया गया। जुआ अड्‌डे पर की गई कार्रवाईयों में पुलिस ने सख्ती बरतते हुए 20 मामले दर्ज कर 29 आरोपियों पर कार्रवाई की तथा 54 हजार 322 रुपए का माल जब्त किया। सुगंधित तंबाकू की बिक्री के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। इसके तहत 3 मामले दर्ज कर 4 आरोपियों पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 39 हजार 922 रुपए का माल जब्त किया गया। जब्त सामग्री में शराब, जुआ सामग्री, नकदी, रेत परिवहन करने वाले वाहन तथा अन्य सामान शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे के मार्गदर्शन में तथा तुमसर उपविभाग के अतिरिक्त प्रभार के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक सुभाष बारसे के नेतृत्व में की गई।

7 अपराधियों को किया तड़ीपार : पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 56 के तहत 5, धारा 55 के तहत 1 और धारा 57 के तहत 1, इस प्रकार कुल 7 तड़ीपार प्रस्ताव मंजूर कर आरोपियों को हद्दपार किया। इसके अलावा धारा 57 व 56 के तहत 3 तथा एमपीडीए कानून के तहत 1, कुल 4 प्रस्ताव दाखिल किए गए हैं।


Created On :   22 Aug 2026 3:10 PM IST

Tags

Next Story