Bhopal News: जी राम जी से लघु-कुटीर उद्योग जुड़ेंगे और दूध उत्पादन बढ़ेगा- मुख्यमंत्री

जी राम जी से लघु-कुटीर उद्योग जुड़ेंगे और दूध उत्पादन बढ़ेगा- मुख्यमंत्री
  • जब तक धरती पर इंसान रहेगा तब तक किसान हमारे एजेंडे में रहेगा
  • कांग्रेस तथ्य पर बात करने के बजाय भ्रम फैला रही

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को भोपाल में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा में संशोधन होने से गांवों में क्रांति आएगी। मप्र का भौगोलिक क्षेत्रफल अिधक होने से बड़ी धनराशि केंद्र से मप्र आने से किसानों, गरीबों की आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि कौशल-उद्यम में प्रदेश में बडी संभावना है।

जहां किसानों की आय बढ़ सकती वो काम जी राम जी में जुडेगा। लघु-कुटीर उद्योग इससे जुड़ेंगे, जिसके चलते आय बढ़ेगी। दूध उत्पादन भी इससे जुड़ेगा। हम गौशालाओं को भी इस योजना से जोड़ेंगे। योजना के प्रावधान के अनुरुप काम के लिए 125 दिन तो दिये ही, वंचितों, एससी-एसटी व महिलाओं को काम देना तय किया है।

काम की दरे केंद्र तय करेगी। जब तक नई दरें तय नही होगी तब तक वर्तमान में चालू मनरेगा दरों पर ही भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना में 50 प्रतिशत कामों का निर्णय का अधिकार पंचायतों को होगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि जी राम जी में 15 विभाग जुड़कर काम करेंगे। राज्य सरकार ने इस वर्ष को किसान कल्याण के लिए घोषित किया है। जहां किसानो की आय बढ़ सकती वो काम जी राम जी में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जी राम जी को लेकर भ्रम फैला रही है। वह तथ्यात्मक बात नहीं कर रही, इस पर राहुल गांधी या प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तथ्यात्मक बात करें, भ्रम न फैलाएं।

कृषि वर्ष और किसान कल्याण के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की एग्रीकल्चर ग्रोथ सबसे अच्छी है। जब तक धरती पर इंसान रहेगा तब तक किसान कल्याण हमारे एजेंडे में रहेगा। प्राकृतिक खेती के सवाल पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को बाजार की चुनौती रहती है, लेकिन इसके लिए जिलों में स्टाल उपलब्ध करवाएंगे। मंडियों में भी सुविधा।

उन्होंने कहा कि 2024 गरीब कल्याण के लिए, 2025 उद्योग के लिए था और 2026 किसानों के लिए हैं। किसान ही नहीं, आने वाला वर्ष 2027 युवाओं के लिये युवा वर्ष रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जी राम जी पर सर्वदलीय बैठक भी बुलाने वाले है।

जी राम जी के लिए समाज सुधारकों, किसानों प्रबुद्धजनों को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने बतायाकि जी राज जी के क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक अमला 6 प्रतिशत से बढाकर 9 प्रतिशत किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस जी राम जी को भ्रम फैला रही है।

Created On :   8 Jan 2026 6:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story