MP News: संविधान दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव बोले - 'कांग्रेस ने 100 बार संविधान के मूल भाव से की छेड़छाड़'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विधानसभा में संविधान दिवस उत्सव के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस को पूरे देश में मनाने का आह्वान किया है। मुझे खुशी है कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मप्र की हस्तियों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई है।
यह भी पढ़े -भोपाल में फर्जी IAS गिरफ्तार, नाम बदलकर फिर शुरू की ठगी, आर्म्स लाइसेंस से प्लॉट तक के नाम पर लाखों ऐंठे
सीएम ने कहा कि संविधान बनाने में डॉ. हरिसिंह गौर से लेकर भगवंतराव मंडलोई, पंडित रविशंकर शुक्ल से लेकर सेठ गोविंददास तक सबका योगदान रहा। India से भारत के नाम के मुद्दे से लेकर UCC तक, राजकुमारी अमृतकौर के सुझाव आज भी याद किए जाते हैं।
यह भी पढ़े -एमपी में बढ़ी ठंड, दमोह में 7.4°C पर लुढ़का पारा, भोपाल का टेंपरेचर 8.2°C दर्ज, हिमाचल शून्य से नीचे
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने करीब 100 बार संविधान के मूल भाव को तोड़ने-मरोड़ने का काम किया। आपातकाल से लेकर 90 से ज्यादा बार सरकारों को बर्खास्त करने का पाप भी कांग्रेस के सिर पर है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में धारा 370 से लेकर राम मंदिर तक, संविधान के मूल भाव को जमीन पर उतारने का काम हुआ है।
Created On :  

