MP News: बीजेपी की बैठक में सीएम के सामने बवाल, हाई सिक्योरिटी के बीच मंच तक पहुंची अनजान लड़की चिल्लाई 'हमारी मांगे पूरी करो', गले में था पार्टी का पट्टा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा पार्टी ऑफिस मे उस वक्त हंगामा मच गया है, जब पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चल रही बड़ी बैठक के दौरान वर्ग-3 की चयनित अभ्यर्थी सोनम दांगी पार्टी का पट्टा पहनकर बीच बैठक में पहुंच गईं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताने लगीं, इस दौरान उसने नारों के साथ अपनी मांग रखी। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
सोनम दांगी का कहना है कि वह अपने साथियों के साथ पिछले करीब पांच महीने से भोपाल में प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है। उनका कहना है कि जब वर्ग-3 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया, परीक्षा आयोजित हुई और अभ्यर्थियों का चयन भी हो गया, तो फिर उन्हें नियुक्ति क्यों नहीं दी जा रही है।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के बावजूद एक चयनित अभ्यर्थी का इस तरह बैठक तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। कार्यालय में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के दावों के बीच अभ्यर्थी का मुख्यमंत्री के सामने पहुंचकर हंगामा करना सुरक्षा में बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है।
इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता एक ही परिसर में मौजूद थे, तब सुरक्षा जांच के बावजूद प्रदर्शनकारी बैठक तक कैसे पहुंच गईं? वहीं, पांच महीने से नियुक्ति की मांग कर रहे चयनित अभ्यर्थियों का मामला भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
यह भी पढ़े -गन्ने का भाव 600 रुपए क्विंटल करने की मांग पर भोपाल में किसानों का प्रदर्शन, CM हाउस कूच करने की तैयारी
बैठक में कैसे पहुंची युवती
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तर की बड़ी बैठक में युवती कैसे पहुंची या बड़ा सवाल है, दरअसल युवती ने भाजपा का पट्टा अपने गले में पहना और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को यह बताने का प्रयास किया कि वह भाजपा की कार्यकर्ता है, और जाकर बैठक में बैठ गई, जैसे ही सीएम मंच पर पहुंचे तो उसने हंगामा करना स्टार्ट कर दिया, पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ा और उसका मोबाइल जब्त किया, लेकिन ऐसे में सवाल है कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी में चूक कैसे हो गई?
क्या थी हंगामा करने वाली युवती की मांग
बीच बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष हंगामा करने वाले युवती का नाम सोनम दांगी है, और वह अपने साथियों के साथ भोपाल में पिछले 5 महीने से प्रदर्शन कर रही है उनकी मांग है कि वर्ग 3 में उनकी नियुक्ति कराई जाए क्योंकि उन्होंने परीक्षा पास की है इस मामले में डीपीआई के सामने, नीलम पार्क व बोर्ड ऑफिस सहित भोपाल के कई अलग-अलग स्थान पर इन्होंने प्रदर्शन भी किया है, लेकिन उसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई इसके बाद युवती के द्वारा यह कदम उठाया गया।
कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप
बीजेपी ऑफिस में सीएम के सामने मचे बवाल पर कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाते हुए एक्स पर पोस्ट साझा की है।
MP News: भाजपा की हाईलेवल बैठक में बवाल,कार्यालय की सुरक्षा पर सवाल, कई महीनों से प्रदर्शन,अब CM के सामने हंगामा, गूंजी चयनित अभ्यर्थी की आवाज
https://www.bhaskarhindi.com/state/madhya-pradesh/uproar-at-a-high-level-bjp-meeting-questions-raised-regarding-office-security-following-months-of-protests-a-commotion-erupted-in-the-presence-of-the-chief-minister-as-the-voice-of-a-selected-candidate-rang-out-1397355
Created On :  


