मध्य प्रदेश न्यूज: गन्ने का भाव 600 रुपए क्विंटल करने की मांग पर भोपाल में किसानों का प्रदर्शन, CM हाउस कूच करने की तैयारी

गन्ने का भाव 600 रुपए क्विंटल करने की मांग पर भोपाल में किसानों का प्रदर्शन, CM हाउस कूच करने की तैयारी
गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल करने और इसके साथ बोनस देने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है।

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल करने और इसके साथ बोनस देने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। मांगों पर सरकार की ओर से निर्णय नहीं होने से नाराज किसान भोपाल पहुंचकर होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर डेरा डाल दिया है किसानों ने पूरी रात खुले आसमान के नीचे बिताई और अब सरकार को शाम 4 बजे तक फैसला लेने का अल्टीमेटम दिया है।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि तय समय तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे। इस बीच पांच किसानों का प्रतिनिधिमंडल कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े से मुलाकात भी की है। किसान नेताओं के मुताबिक, सचिव के होने वाली चर्चा में कोई संतोष चैनल जवाब नहीं मिला है इसीलिए अब शाम को 4:00 के आसपास मुख्यमंत्री निवास पर कुछ करने की तैयारी में जुटे हैं।

सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्विस रोड के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। इसका उद्देश्य होशंगाबाद रोड पर वाहनों की आवाजाही और यातायात को प्रभावित होने से बचाना है। वीर सावरकर सेतु के शुरुआती हिस्से में बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जबकि गणेश मंदिर के पास भी बैरिकेडिंग की तैयारी की गई है।

प्रदर्शन स्थल पर रातभर रही पुलिस की निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था के तहत दो डीएसपी, चार इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों सहित करीब 45 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। लेकिन मंगलवार को पुलिस बल की संख्या बढ़ाकर करीब 150 करने की तैयारी है।

आंदोलन ले सकता है बड़ा रूप

नरसिंहपुर से आए गन्ना किसानों का आंदोलन बड़ा रूप भी ले सकता है यह आंदोलन जून माह में मूंग किसानों के आंदोलन की तर्ज पर किया जा रहा है, और किसान प्रशासन और सरकार को बार-बार चेतावनी दे रहे हैं अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वह सीएम हाउस जाएंगे नरसिंहपुर से करीब 10000 किसानों और इस आंदोलन में शामिल होंगे यह दावा भी किसान नेताओं की तरफ से किया जा रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story