MP News: भोपाल में 9, शिवपुरी में 13 डिग्री पहुंचा पारा...एमपी में बढ़ी ठिठुरन, 14 शहरों में तापमान 15 से नीचे

भोपाल में 9, शिवपुरी में 13 डिग्री पहुंचा पारा...एमपी में बढ़ी ठिठुरन, 14 शहरों में तापमान 15 से नीचे
मध्य प्रदेश में बारिश थमने के बाद ठंड बढ़ने लगी है। अगले चार दिनों में रात का तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर रहेगा।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में अब ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। बारिश रुकने और आसमान साफ होने के बाद रातें ज्यादा ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार दिनों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक कम हो सकता है। इसका असर प्रदेश के कई शहरों में दिखाई देगा। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, रीवा और सागर में ठंडी हवाएं चलेंगी। सोमवार को भोपाल समेत ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहा। हालांकि बैतूल के कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। अब लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत ज्यादा महसूस होगी।

भोपाल में सबसे ठंडी रही रात, 14 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे

बारिश बंद होते ही प्रदेश में रात का तापमान कम होने लगा है। बीती रात भोपाल सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कई शहरों में भी रातें ठंडी रहीं।

ग्वालियर में 12.8 डिग्री

शिवपुरी में 13 डिग्री

दतिया में 13.3 डिग्री

दमोह में 13.4 डिग्री

रायसेन और रतलाम में 13.5 डिग्री

श्योपुर में 13.6 डिग्री

धार में 14.1 डिग्री

खरगोन में 14.2 डिग्री

गुना और खंडवा में 14.4 डिग्री

उज्जैन में 14.5 डिग्री

नौगांव में 14.8 डिग्री

उत्तर भारत से आएंगी ठंडी हवाएं, ग्वालियर-चंबल में बढ़ेगी ठिठुरन

आपको बता दें कि, उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिर रही है और राजस्थान में भी सर्दी का असर तेज हो गया है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा। उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात का तापमान और कम हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर-चंबल में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। अगले चार दिन प्रदेश के लोगों को ज्यादा ठंड महसूस होगी।

नवंबर के आखिरी दिनों में और बढ़ेगी ठंड, बारिश की भी संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के आखिरी सप्ताह में सर्दी और बढ़ सकती है। ग्वालियर-चंबल में इसका असर सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है। पुराने रिकॉर्ड भी बताते हैं कि नवंबर में यहां काफी ठंड पड़ सकती है। ग्वालियर में इस महीने तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं उज्जैन में 53 साल पहले पारा 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के महीने में बारिश भी होती रही है। इस बार भी महीने की शुरुआत में बारिश का अलर्ट जारी हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम बदलने पर कुछ इलाकों में फिर बारिश हो सकती है।

Created On :  

Tags

Next Story