UP Assembly Election: यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर मंथन तेज, 26 सीटों का ऑफर, कांग्रेस ने इतनी सीटों की मांग की!

यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर मंथन तेज, 26 सीटों का ऑफर, कांग्रेस ने इतनी सीटों की मांग की!
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को दूसरे दौर की बैठक होने वाली है। इसमें समन्वय समिति के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। सूत्रों ने बताया कि शुरुआती तौर पर सपा की तरफ से कांग्रेस को 26 सीटें देने का ऑफर देने की तैयारी की जा रही है। इन्हें पार्टी की तरफ से चिन्हित भी कर लिया गया है।

सीटें बढ़ने की उम्मीद

कांग्रेस और सपा के बीच सोमवार को पहले दौर की सीट शेयरिंग पर बातचीत हुई थी। इसके बाद आज दूसरे दौर की बातचीत होने जा रही है। उम्मीद है कि इस चर्चा के दौरान कांग्रेस इन सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की मांग कर सकती है। कांग्रेस ने भी अपनी 181 सीटों की मांग वाली संख्या में कटौती की है। इसके बाद भी कांग्रेस 100 से 120 सीटों पर चुनाव लड़ने पर अड़ी है।

कांग्रेस को इस आधार पर बढ़ सकती हैं सीटें?

सूत्रों के मुताबिक, सपा ने सीट चयन की प्रक्रिया के दौरान साल 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को आधार बनाया था। इसके तहत 2022 में कांग्रेस जिन सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी, उन्हें कांग्रेस के कोटे में रखा गया है। इसके अलावा पिछले चुनाव के दौरान कांग्रेस जिन सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी, वे सीटें भी सपा कांग्रेस को दे सकती है। उन्होंने आगे बताया कि इन सीटों को छोड़कर अतिरिक्त 20 अन्य सीटें भी सपा कांग्रेस को ऑफर कर सकती है।

समीकरण का ब्योरा

जानकारी के अनुसार, इन चिन्हित 26 सीटों को छोड़कर कांग्रेस की तरफ से जिन अन्य सीटों की मांग की जा रही है, उन पर आज की बैठक में कांग्रेस नेतृत्व के साथ चुनावी समीकरणों पर चर्चा होने वाली है। यह भी बताया जा रहा है कि सपा करीब 130 सीटों पर कांग्रेस से जीत की संभावनाओं और संभावित प्रत्याशियों के समीकरण का ब्योरा मांगने वाली है।

सपा की कांग्रेस को देने वाली 26 सीटें

यूपी के आगामी चुनाव में सपा की तरफ से कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया गया है। इनमें रामपुर खास, फरेंदा, मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर, किदवई नगर, बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं।

Created On :  

Tags

Next Story