'कॉकरोच' पर निशाना: देश में इंटरनेट के लिए दीपके नेहरू के लिए हुए 'ग्रेटफुल', तो BJP ने किया पलटवार, एक्स पर किया पोस्ट

देश में इंटरनेट के लिए दीपके नेहरू के लिए हुए ग्रेटफुल, तो BJP ने किया पलटवार, एक्स पर किया पोस्ट
बीजेपी ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को निशाने पर लिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को निशाने पर लिया। बीजेपी ने दीपके पर देश में इंटरनेट की शुरुआत के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को क्रेडिट देने पर आड़े हाथों लिया। इतना ही नहीं, बल्कि बीजेपी ने सीजेपी संस्थापक पर गांधी-नेहरू परिवार को क्रेडिट देने के लिए कहानियां गढने का आरोप लगाया।

दिपके ने इंटरनेट के लिए पूर्व पीएम नेहरू को दिया क्रेडिट

बीजेपी ने कहा कि एक ही परिवार को क्रेडिट देने की हताशा में ऐसी कहानियां गढ़ी जाती हैं। जबकि, यही लोग भारत के डिजिटल पेमेंट व्यवस्था की उपलब्धियों को कमतर आंकने में लगे रहते हैं। बीजेपी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिजीत दिपके का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह गोवा की राजधानी पणजी में एक सभा को संबोधित करते दिख रहे हैं। इस दौरान दिपके ने कहा था, "भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बिना मुझे नहीं लगता है कि हमारे पास इंटरनेट होता।"

सीजेपी संस्थापक ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हमारे पास ये उपकरण होते, जो आज हम इस्तेमाल कर रहे हैं। क्योंकि वही थे जिन्होंने आधुनिक भारत और तकनीक संपन्नभारत की नींव रखी थी और वो भी ऐसे समय में जब कोई भी शख्स इतनी दूर तक नहीं सोचता था।'

बीजेपी ने दिपके पर बोला हमला

बीजेपी ने एक्स पर कैप्शन में अभिजीत दीपके पर हमला बोलते हुए पोस्ट किया। इस पोस्ट में कहा, 'जवाहरलाल नेहरू का निधन साल 1964 में हुआ था और आज के इंटरनेट के अग्रदूत ARPANET की शुरुआत अमेरिका में साल 1969 में हुई थी। फिर भी, कॉकरोच अभिजीत दीपके के तर्क के हिसाब से भारतीयों को इंटरनेट के लिए भी नेहरू का ही धन्यवाद करना चाहिए।'

बीजेपी ने कहा, 'एक ही परिवार को श्रेय देने की हताशा में ऐसी कहानियां गढ़ी जाती हैं, जबकि यही लोग भारत की डिजिटल पेमेंट व्यवस्था की उपलब्धियों को कमतर आंकने में लगे रहते हैं।'

Created On :  

Tags

Next Story