Bihar News: कटिहार में पप्पू यादव के काफिले का एक्सीडेंट, गड्ढे में गिरी एस्कॉर्ट गाड़ी, 5 लोग घायल, बाल-बाल बचे सांसद!

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के कटिहार में रविवार देर रात पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के काफिले के साथ बड़ी दुर्घटना घटी। कटिहार से सालमारी जाते समय पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सुरक्षाकर्मी सवार थे। इस घटना में पांच लोगों को चोटें आई हैं। किसी के माथे, किसी की गर्दन तो किसी की पीठ में चोट लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह है कि सांसद पप्पू यादव इस हादसे में सुरक्षित हैं। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
यह भी पढ़े -विधानसभा विश्रामगृह में वर्दीधारी कपल मिलने के मामले की जांच पूरी, भाजपा विधायक टेकाम के पीए के फोन पर दी गई थी कमरे की चाबी
निर्माणाधीन पुल के पास हुआ हादसा
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, पप्पू यादव पूर्णिया से सालमारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनका काफिला बेलोरी-सन्हौली-सालमारी मुख्य सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान कुम्हरी के पास बन रहे पुल के नजदीक आगे चल रही पुलिस की गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई। चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया और वाहन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा।
पांच लोगों को आई चोट, अस्पताल भेजा गया
बता दें कि, हादसे के समय पुलिस की गाड़ी में सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। किसी के माथे, किसी की गर्दन और किसी की पीठ में चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद सभी को इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि गाड़ी किस वजह से बेकाबू हुई।
सड़क बनाने वाली कंपनी पर उठे सवाल
वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क बनाने वाली कंपनी और लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुल के पास न तो चेतावनी देने वाला बोर्ड लगाया गया था और न ही गाड़ियों के लिए सही रास्ता बनाया गया था। सड़क पर सुरक्षा के लिए कोई खास इंतजाम भी नहीं थे। लोगों के मुताबिक, पुल के आगे गहरी खाई होने के बाद भी वहां कोई रोकने वाला बैरियर नहीं लगाया गया था।
Created On :  

