Air Pollution: दिल्ली-मुंबई की हवा फिर हुई खराब, यमुना किनारे छाया स्मॉग, मुंबई का AQI 321 पहुंचा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली और मुंबई में एक बार फिर प्रदूषण बढ़ने लगा है। हवा साफ होने की उम्मीद के बीच दोनों शहरों में धुंध छाने लगी है। दिल्ली में यमुना के पास दूर तक धुएं जैसी सफेद परत दिखाई दी। वहीं, मुंबई के कई इलाकों में भी आसमान धुंधला नजर आया। दिल्ली का औसत AQI 243 दर्ज किया गया, जबकि मुंबई में यह आंकड़ा 321 तक पहुंच गया। इसके अलावा गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी हवा की हालत खराब है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़े -भोपाल को मिली अंतरराष्ट्रीय खेलों की सौगात, 1000 करोड़ की लागत से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण
दिल्ली में कई जगह AQI 300 के पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 243 रहा। अक्षरधाम मंदिर और आनंद विहार के पास यह 237 दर्ज किया गया। कनॉट प्लेस में 225 और पुसा में 274 AQI रहा। वहीं, सिरीफोर्ट में 337, मैदानगढ़ी में 323, NSUT जाफरपुर में 323 और तालकटोरा गार्डन में 315 दर्ज किया गया। इन इलाकों में हवा की हालत काफी खराब है।
मुंबई में भी छाई धुंध, AQI 321 पर पहुंचा
बात करें महाराष्ट्र की तो यहां भी प्रदूषण का असर बढ़ रहा है। मुंबई के दादर, बांद्रा और बांद्रा-वर्ली सी लिंक के आसपास धुंध दिखाई दी। यहां सोमवार को AQI 321 दर्ज किया गया। इस स्तर पर हवा को बहुत खराब माना जाता है। दिल्ली में हल्का कोहरा भी दिखने लगा है। वहीं, मुंबई में भी प्रदूषण के कारण लोगों को साफ हवा नहीं मिल पा रही है।
यह भी पढ़े -विधानसभा विश्रामगृह में वर्दीधारी कपल मिलने के मामले की जांच पूरी, भाजपा विधायक टेकाम के पीए के फोन पर दी गई थी कमरे की चाबी
जानिए AQI का कौन सा स्तर कितना खराब
आपको बता दें कि, CPCB ने हवा की हालत बताने के लिए AQI के अलग-अलग स्तर तय किए हैं। इससे पता चलता है कि हवा में कितना प्रदूषण है।
0 से 50: अच्छी हवा
51 से 100: संतोषजनक
101 से 200: मध्यम
201 से 300: खराब
301 से 400: बहुत खराब
401 से 500: गंभीर
दिल्ली-NCR में बढ़ता प्रदूषण चिंता बढ़ा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ सकता है जिन्हें पहले से सांस या दिल की बीमारी है।
Created On :  
