MP News: भोपाल को मिली अंतरराष्ट्रीय खेलों की सौगात, 1000 करोड़ की लागत से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को अंतरराष्ट्रीय खेलों के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नाथू बरखेड़ा में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण का विधिवत पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया।
यह भी पढ़े -जनजातीय कला को वैश्विक पहचान और महिलाओं को आत्मनिर्भरता से जोड़ रही मध्यप्रदेश सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
करीब 134 एकड़ क्षेत्र में फैले इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर लगभग 1000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सरकार का मानना है कि यह परिसर प्रदेश में खेल सुविधाओं को नई ऊंचाई देने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की पहचान मजबूत करेगा।
यह भी पढ़े -ग्वालियर में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन, 3,600 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव; 15 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
लोकार्पण समारोह में भारत सहित चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीमों ने मार्च पास्ट किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Created On :  

