MP News: भाजपा कार्यालय के सामने यूथ कांग्रेस ने लगाया विवादित पोस्टर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने इंडियन यूथ कांग्रेस के द्वारा एक पोस्ट लगाया गया है, जिस पोस्ट के बाद अब राजनीतिक माहौल गर्मा गया है , दरअसल यह पोस्टर इंडियन यूथ कांग्रेस के द्वारा मेटा को लेकर लगाया गया है, जिसमें मेटा को बीजेपी का कार्यकर्ता बताया है।
यह भी पढ़े -जनजातीय कला को वैश्विक पहचान और महिलाओं को आत्मनिर्भरता से जोड़ रही मध्यप्रदेश सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पोस्टर में मार्क जुकरबर्ग आर एस एस की ड्रेस में दिखाया गया और MARK BJPBERG, और META BJP KA BETA लिखा है। यह पोस्टर भोपाल यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकित दुबे के द्वारा लगाया गया है।
यह भी पढ़े -खनन की अनुमति से पहले विधायक की अनुशंसा जरूरी? सचिन बिरला के पत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया 'शुद्ध लूट'
इस पोस्टर को लेकर अंकित दुबे का कहना है जिस तरीके से मेटा के द्वारा सरकार और भाजपा के इशारों पर काम किया जा रहा है, सरकार व संघ विरोधी गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर देना और अकाउंट को सस्पेंड कर देना कहीं ना कहीं दर्शाता है कि मेटा संघ के एजेंट पर काम कर रहा है।
Created On :  

