MP News: विधानसभा विश्रामगृह में वर्दीधारी कपल मिलने के मामले की जांच पूरी, भाजपा विधायक टेकाम के पीए के फोन पर दी गई थी कमरे की चाबी

विधानसभा विश्रामगृह में वर्दीधारी कपल मिलने के मामले की जांच पूरी, भाजपा विधायक टेकाम के पीए के फोन पर दी गई थी कमरे की चाबी
भोपाल के विधायक विश्रामगृह में आपत्तिजनक हालत में मिले वर्दीधारी युवक-युवती के मामले की जांच लगभग पूरी हो गई है।

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। भोपाल के विधायक विश्रामगृह में आपत्तिजनक हालत में मिले वर्दीधारी युवक-युवती के मामले की जांच लगभग पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट में कमरे की चाबी दिए जाने से लेकर कर्मचारियों की भूमिका तक कई तथ्य सामने आए हैं। मामले में संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

घटना 2 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे विधायक विश्रामगृह के खंड क्रमांक-3 में हुई थी। विधायक के आवंटित कमरे में पुलिस की वर्दी पहने एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले थे। विधायक के अचानक मौके पर पहुंचने पर युवक-युवती वहां से भाग निकले थे।

जांच में सामने आया कि कांग्रेस विधायक दिनेश जैन के कमरे की चाबी खंड-3 के रिसेप्शन पर रखी थी। रिपोर्ट में चाबी दिए जाने की प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। यह भी जांच की गई कि कमरे की चाबी किसके निर्देश पर और किन परिस्थितियों में दी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा सचिवालय के निर्देश पर PWD के अधिकारियों ने जांच की। रिपोर्ट में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

किसने की थी चाबी देने की सिफारिश

विधानसभा सचिवालय और PWD के ईई की अलग-अलग रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सीधी से भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम के पीए के फोन पर उज्जैन के माहिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के आवंटित कक्ष की चाबी कथित कपल को दी गई थी, हालांकि यह तथ्य अभी भी सामने नहीं आया है कि चाबी रिसेप्शन तक कैसे पहुंचे।

कर्मचारियों पर सख्ती

इस घटना के बाद विधायक विश्रामगृह के रखरखाव और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि कमरे में आने वाले लोगों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई थी, जिससे सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।

स्पीकर लेंगे आगे का फैसला

बरहाल दोनों रिपोर्ट विधानसभा के पास पहुंच गई हैं , अब इस मामले पर विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर आगे का फैसला लेंगे । विधानसभा के सूत्र बताते हैं कि इस मामले को पुलिस को सौंपी कि जा सकती है, ऐसी स्थिति में विधायक विश्रामगृह खंड तीन के केयरटेकर और कुछ कर्मचारियों पर लापरवाही बरतनी संबंधी कार्यवाही हो सकती है।

Created On :  

Tags

Next Story