भारत-नेपाल संंबंध: अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, मोदी और बालेन शाह दिखाएंगे हरी झंडी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे के बीच भारत और नेपाल के संबंधों को नई मजबूती मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह सोमवार को अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अगवानी की। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। शनिवार को यह जनकपुर धाम से और सोमवार को अयोध्या कैंट से रवाना होगी।
यह भी पढ़े -पीएम बालेन शाह आज से भारत दौरे पर, दोनों देशो के मजबूत होंगे रिश्ते, PM मोदी से होगी अहम बातचीत
करीब 604 किलोमीटर लंबी सरयू-कमला एक्सप्रेस बिहार और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। इसके व्यावसायिक ठहराव जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती और मनकापुर में होंगे। इसके अलावा अयोध्या धाम भी इसके मार्ग में शामिल होगा।
इस रेल सेवा का सबसे बड़ा उद्देश्य दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करना है। जनकपुर को माता सीता की जन्मस्थली और अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि माना जाता है। ऐसे में दोनों शहरों के बीच सीधा रेल संपर्क बनने से रामायण सर्किट और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े -भारत-ए ने नेपाल को दिया 333 रन का टारगेट, तिलक वर्मा और कुशाग्र की सेंचुरी, वैभव-अभिषेक रहे फ्लॉप
इसके अलावा बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को शिक्षा, कारोबार और पारिवारिक जरूरतों के लिए यात्रा का नया विकल्प मिलेगा। यह पहल भारत-नेपाल के ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
Created On :  

