Rising Stars Asia Cup 2026: भारत-ए ने नेपाल को दिया 333 रन का टारगेट, तिलक वर्मा और कुशाग्र की सेंचुरी, वैभव-अभिषेक रहे फ्लॉप

भारत-ए ने नेपाल को दिया 333 रन का टारगेट, तिलक वर्मा और कुशाग्र की सेंचुरी, वैभव-अभिषेक रहे फ्लॉप
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने नेपाल को 333 रन का टारगेट दिया है। कतर के दोहा में खेले जा रहे इस मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए।

डिजिटल डेस्क, दोहा। राइजिंग स्टार्स एशिया कप के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने नेपाल को 333 रन का टारगेट दिया है। कतर के दोहा में खेले जा रहे इस मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए।

वैभव-अभिषेक रहे फ्लॉप

भारत की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने केवल 42 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। अभिषेक शर्मा केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। वहीं वैभव ने 26 रन बनाए। आयुष बडोनी भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

तिलक-कुशाग्र की शानदार बैटिंग

42 रन पर 3 विकेट गंवाकर संकट में फंसी टीम इंडिया को कप्तान तिलक वर्मा ने कुमार कुशाग्र के साथ बैटिंग कर बाहर निकाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी हुई। कुशाग्र ने 102 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके व 5 छक्के जड़े। वहीं कप्तान तिलक 113 गेंदों पर 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके व 4 छक्के लगाए।

नेपाल की तरफ से ललित राजवंशी और संदीप लमिछाने ने 3-3 विकेट लिए। नंदर यादव को 2 और पवन शेराफ को 1 सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत A- तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र, शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुष कोटियान, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, अरशद खान।

नेपाल - संदीप लामिछाने (कप्तान), कुशल भुर्तेल, देव खानाल, ईशान पांडे, दीपक डुमरे, अर्जुन कुमाल, सोमपाल कामी, नंदन यादव, संदीप जोरा, पवन सर्राफ, ललित राजवंशी, लोकेश बम, राशिद खान, बसीर अहमद, अभिषेक गौतम।

Created On :  

Tags

Next Story