Bihar News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही इंतजाम, घुड़दौड़ जीतने वाले को मिलेगी थार, 5 लाख लोगों के खाने की तैयारी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों चर्चा में है। इस शादी को खास बनाने के लिए उनके गांव नदवा में बड़े स्तर पर तैयारियां हो रही हैं। मेहमानों के खाने से लेकर उनके आने-जाने तक का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गांव में मिठाइयां बनाने के लिए दूध के टैंकर पहुंच रहे हैं। वहीं, शादी में एक खास प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसमें घुड़सवारों के बीच रेस होगी। इस मुकाबले को जीतने वाले को थार गाड़ी दी जाएगी। बारिश के कारण कुछ तैयारियां रुकी थीं, लेकिन अब काम फिर शुरू हो गया है।
यह भी पढ़े -आगरा की रैली में जमकर बरसे आकाश आनंद, बेरोजगारी, सुरक्षा और पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा
घुड़दौड़ जीतने वाले को मिलेगी थार गाड़ी
खबरों के मुताबिक, शादी में होने वाली घुड़दौड़ के लिए देश के कई हिस्सों से घोड़े और उनके मालिक गांव पहुंच रहे हैं। घुड़सवार भी इस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। बारिश की वजह से रेस का मैदान खराब हो गया था। अब उसे फिर से ठीक किया जा रहा है। घुड़सवारों को उम्मीद है कि मौसम खराब होने के बाद भी मुकाबला जरूर होगा। सभी की नजर थार गाड़ी जीतने पर है।
5 लाख लोगों के लिए बनेगा खाना
वहीं, शादी में आने वाले मेहमानों के खाने की बड़ी व्यवस्था की जा रही है। करीब 5 लाख लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। मिठाइयां बनाने के लिए दूध के टैंकर गांव पहुंच रहे हैं। हलवाई और दूसरे कारीगर भी काम में लगे हुए हैं। गांव में अलग-अलग जगहों पर खाने-पीने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों को काम पर लगाया गया है।
मेहमानों के लिए बनाया गया हेलीपैड
इसी के साथ ही, शादी में आने वाले खास मेहमानों के लिए गांव में हेलीपैड बनाया गया है। बारिश के कारण यहां पानी भर गया था, जिसे अब ठीक किया जा रहा है। इसके अलावा शादी का पंडाल बनाने का काम भी दोबारा शुरू हो गया है। गांव के मुख्य रास्ते पर भी खास व्यवस्था की गई है। अनंत सिंह के समर्थक तैयारियों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
Created On :  
