यूपी विधानसभा चुनाव 2027: आधी सीटों पर चर्चा, आधा रास्ता बाकी, साढ़े तीन घंटे चला मंथन, नहीं सुलझा सीटों का पेच, खींचतान अब भी जारी

आधी सीटों पर चर्चा, आधा रास्ता बाकी, साढ़े तीन घंटे चला मंथन, नहीं सुलझा सीटों का पेच, खींचतान अब भी जारी
सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर हुई दूसरे दौर की बातचीत खत्म हो गई है, कांग्रेस ने मीटिंग को सकारात्मक बताया है। दो और बैठकों के बाद होगा फैसला। दोनों दलों के मुताबिक, अगली दो बैठकों में सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।अगली बैठक की तारीख जल्द तय की जाएगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर दूसरे दौर की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा आधी सीटों पर चर्चा हो गई है, जल्द फैसला हो जाएगा। कांग्रेस ने भी कहा आधी सीटो पर चर्चा हो गई है।

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर कहा अभी समय है। सारी सीटों पर बात हो जाएगी, अभी बात चल रही है। हम अभी किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं। सपा सांसद यादव ने आगे कहा हम लोगों ने हर सीट पर चर्चा की। बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई। 403 सीटें बहुत सीटें हैं इसलिए अभी चर्चा पूरा नहीं हो पाया है लेकिन आप भरोसा रखिए कि गठबंधन की अगली दो बैठकों के बाद हम लोग अपनी चर्चा पूरा कर लेंगे, किसी ने अभी सीटों की मांग नहीं की है। हम सब सीटों पर चर्चा कर रहे हैं। वार्ता तब तक चलती रहेगी, जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता है, जल्द ही हम अगली बैठक करेंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा अगली दो बैठकों के अंदर पूरा निर्णय ले लिया जाएगा। काफी बड़ी मात्रा में सीटों पर चर्चा हो चुकी है। एक-एक सीट पर डेटा के साथ बातचीत हुई है। सकारात्मक बातचीत चल रही है। हम बहुत सकारात्मक सोच के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं, निश्चित है कि दोनों पार्टियां सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं। अगली दो बैठकों में हम लोग इसे संपन्न कर लेंगे और हमारा समझौता हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने दूसरे दौर की बैठक पर कहा आज गठबंधन के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। सीट दर सीट चर्चा हुई। हम लोग चर्चा कर रहे हैं। बहुत सार्थक और सकारात्मक चर्चा हो रही है। मिश्रा ने आगे कहा हम साकारात्मक चर्चा को लेकर गठबंधन को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और बहुत जल्द हम गठबंधन की घोषणा करके चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे। सारी सीटों पर एक-एक कर हमारी चर्चा हुई है और हम आगे की भी चर्चा करेंगे।

बताया जा रहा है कि दोनों राजनीतिक दलों के बीच मीटिंग करीब साढ़े तीन घंटों से अधिक चली। कांग्रेस का कहना है कि बैठक और सीटों को लेकर इसमें कोई आकलन की आवश्यकता नहीं है कि हम सीटों पर चर्चा कर रहे हैं। ये चर्चा अभी समाप्त नहीं हुई है। आगे भी चर्चा होगी और बहुत जल्द अगली तारीख तय होगी।

सपा सांसद राजीव राय ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के विषय पर बताया, "सीट दर सीट बातचीत हुई है। मैंने पहले भी कहा था कि हर सीट पर चर्चा होगी। सभी ने अपने समीकरण बताए हैं। हम लोग उसका अध्ययन कर रहे हैं।

Created On :  

Tags

Next Story