Punjab Assembly Election: अकाली दल से होगा पंजाब का अगला सीएम, अमित शाह ने किया ऐलान, 6 साल बाद एक साथ आए BJP-अकाली दल, पंजाब को नशामुक्त बनाने एजेंडा तय

अकाली दल से होगा पंजाब का अगला सीएम, अमित शाह ने किया ऐलान, 6 साल बाद एक साथ आए BJP-अकाली दल, पंजाब को नशामुक्त बनाने एजेंडा तय
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन की घोषणा कर दी है। यह ऐलान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने किया है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन की घोषणा कर दी है। यह ऐलान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने किया है। इस दौरान अमित शाह ने बताया कि इसके ऐलान के पीछे का मुख्य मकसद पंजाब को नशे और भ्रष्टाचार से मुक्त कराना है। साथ ही उन्होंने 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त पंजाब बनाने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा।

इन सालों में मिलकर बनाई सरकार

साल 2020 में कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी और शिअद के बीच हुआ गठबंधन टूट गया था। अब 6 साल बाद दोबारा दोनों दलों के बीच गठबंधन होने जा रहा है। दोनों दलों ने मिलकर साल 2007 और 2012 में सरकार बनाई थी। दोनों दल साल 2019 तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए का हिस्सा रहे, लेकिन साल 2020 में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर रिश्तों में खटास आ गई थी। अकाली दल ने एनडीए से अलग होने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही हरसिमरत कौर बादल ने इसके विरोध में केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा तक दे दिया था।

इस गठबंधन की अहमियत

दोनों दलों के गठबंधन की अहमियत समझने के लिए साल 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को समझना जरूरी है। उस दौरान आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाई थी। पार्टी को लगभग 42 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके अलावा कांग्रेस 18 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। इस दौरान उसका वोट शेयर 23 फीसदी था। वहीं, शिरोमणि अकाली दल को 97 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद सिर्फ 3 सीटें मिली थीं। पार्टी का वोट शेयर 18.3 प्रतिशत रहा था।

BJP ने कितनी सीटें जीती थीं?

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 73 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। इनमें से सिर्फ 2 उम्मीदवार ही जीत सके थे, बाकी को हार का सामना करना पड़ा। साथ ही पार्टी का वोट शेयर 6.6 प्रतिशत था। हालांकि, अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए साल 2027 के चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

Created On :  

Tags

Next Story