Bihar News: लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, एक ही परिवार के थे सभी लोग

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के लखीसराय में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी बुरी तरह टूट गई। इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना भीषण था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़े -यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को सौंपी 100 से ज्यादा सीटों की लिस्ट
स्कॉर्पियो और ट्रक की सीधी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे
खबरों के मुताबिक, यह हादसा लखीसराय-जमुई मुख्य सड़क पर गुनसागर गांव के पास हुआ। मंगलवार सुबह स्कॉर्पियो में सवार लोग वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह टूट गई। उसमें बैठे लोग गाड़ी के अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
5 की मौत-3 घायल
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही तेतरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा है। वहीं 3 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस की जांच जारी
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। वे मोतिहारी जिले के रहने वाले थे। पुलिस हादसे की वजह जानने में जुटी है। सभी शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिवार के लोगों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौके पर तेतरहाट थाना प्रभारी इलू उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौजूद हैं।
Created On :  

