MP News: गौमुख घाट पर भक्ति और आस्था का संगम, मां नर्मदा की आराधना में शामिल हुए CM मोहन यादव

गौमुख घाट पर भक्ति और आस्था का संगम, मां नर्मदा की आराधना में शामिल हुए CM मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की मां नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा से जुड़े आयोजन में सहभागिता की।

भास्कर ब्यूरो, ओंकारेश्वर/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की मां नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा से जुड़े आयोजन में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने मां नर्मदा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं देश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सीएम यादव ने मां नर्मदा के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करते हुए कहा कि नर्मदा नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और जीवन का आधार है। मां नर्मदा का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व भारतीय परंपरा में विशेष स्थान रखता है।

ओंकारेश्वर की पावन धरती पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मां नर्मदा सेवा और परिक्रमा यात्रा के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया गया। श्री दादा गुरुजी द्वारा मां नर्मदा की सेवा, संरक्षण और स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयास भी इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।

मुख्यमंत्री की सहभागिता से आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं और संतजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। गौमुख घाट पर मां नर्मदा के पूजन के दौरान धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके संरक्षण, संवर्धन और सेवा के संकल्प को भी महत्व दिया गया।

Created On :  

Tags

Next Story