MP News: भास्कर स्पेशल: आईटीएमएस से बस-लॉजिस्टिक्स, ट्रक बुकिंग और कैब-टैक्सी काे एक प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र यात्री परिवहन औ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी (मप्र वायपीआईएल) प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट इकोसिस्टम को मॉर्डन बनाने जा रही है। इसके लिए मौजूदा बसों, लॉजिस्टिक्स सर्विसे, ट्रकों की बुकिंग, कैब-टैक्सी सर्विस को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू किया जाएगा। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट इकोसिस्टम के बिखरे स्वरूप को एक समूह के रूप में बनाया जाएगा, ताकि इसके संचालन और सुरक्षा, सुविधा और ट्रांसपोर्ट सर्विस पर निगरानी रखी जाएगी। इसमें आर्टीफिशियल इंटलीजेंस (एआई) की भी मदद ली जाएगी। आईटीएमएस से सिस्टम के साथ डेडिकेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का एक नया मॉडल होगा। आईटीएमएस पोर्टल के जरिए प्राइवेट ऑपरेटरों पर बस ऑपरेशन्स, रीजनल और स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर नज़र रखेगा।
यह भी पढ़े -भोपाल में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, ₹600 क्विंटल भाव की मांग, पुलिस ने किसानों का CM हाउस कूच रोका
इस इंटीग्रेटेड मॉडल के जरिए मौजूदा बिखरी सेवाओं को एक साथ लाना जाना है। इसके लिए शहरी और ग्रामीण में अलग-अलग ऑपरेशन्स पर काम करने के लिए मौजूदा नियमों में बदलाव किया जा सकता है, जिससे इंट्रासिटी, सबअर्बन, इंटरसिटी और ग्रामीण सेवाओं को आसानी से इंटीग्रेट किया जा सके।
दरअसल, रेगुलेटरी निगरानी बढ़ाने और सर्विस डिलीवरी को बेहतर करने के लिए कंपनी ने आईटीएमएस लागू करने की योजना बनाई है। इससे प्रदेश में रियल-टाइम मॉनिटरिंग, पैसेंजर सर्विस, कंप्लायंस होगा। साथ ही ऑपरेशनल एनालिटिक्स के लिए डिजिटल बैकबोन का भी यह सिस्टम काम करेगा। इससे मॉड्यूल, सबमॉड्यूल, मोबाइल एप्लीकेशन, ओपीआरएस आदि को पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के लिए प्राइमरी और कम्यूटर टच पॉइंट बनाया जाएगा। यह सिस्टम एक कॉर्पोरेट प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा। इसमें मॉनिटरिंग, कम्प्लायंस, रिपोर्टिंग, गाड़ी की ट्रैकिंग, ऑटोमैटिक किराया कलेक्शन, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, पब्लिक शिकायत हैंडलिंग, रिपोर्टिंग आदि का काम होगा। साथ ही, इससे ऑपरेटरों को कम्प्लायंस मैनेजमेंट, रियल टाइम बस और टिकटिंग जानकारी, डिपो, बस स्टैंड जैसी जानकारियां भी मिल सकेगी।
7 रीजन, 10 साल और 13072 बसों का लक्ष्य
वर्ष 2036 तक नए मॉडल के तहत प्रदेश में 13072 से लेकर 15500 बसे संचालन करने का लक्ष्य है। इसके लिए इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, भोपाल, रीवा और ग्वालियर रीजन में अलग अलग 7 चरणों में 10 साल में ये बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेश के 3 हजार से ज्यादा रूट और 3 हजार ही प्राइवेट ऑपरेटरों को इसमें शामिल किया जाना है। कंपनी का अनुमान है कि ये सेवा लागू होने के बाद प्रदेश के लगभग 6 लाख यात्री रोजाना इस सेवा का लाभ लेंगे। इससे लगभग 7 करोड़ रुपए का टिकट कलेक्शन होगा।
यह भी पढ़े -महापरिनिर्वाण दिवस पर मध्य रेल चलाएगा 15 अनारक्षित विशेष ट्रेनें, 4 से 8 दिसंबर तक चलेगी विशेष ट्रेन सेवा
एआई ऐसे करेगा मदद, सिस्टम करेगा बातचीत
कंपनी के प्रस्तावित आईटीएमएस में एडवांस्ड एआई टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। एआई से सिस्टम में रियल-टाइम शेड्यूल मॉनिटरिंग की सुविधा भी होगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेशन के लिए यात्रियों के सुझाव भी मिलेंगे। इससे बस बंचिंग और गैपिंग जैसी समस्याओं को रोका जा सकेगा। शिकायत मैनेजमेंट को सेंटीमेंट एनालिसिस और कीवर्ड एक्सट्रैक्शन से मददगार बनाया जाएगा। एआई सॉल्यूशन एनोमली डिटेक्शन, ट्रेंड और केपीआई एनालिसिस, और नेचुरल लैंग्वेज क्वेरी रिस्पॉन्स जैसे फीचर्स से स्मार्ट इनसाइट्स दी जाएगी। यूज़र्स डेटा प्राइवेसी भी होगा। ड्रिल-डाउन एनालिटिक्स, चार्ट और डिटेल्ड रिपोर्ट बनाने के लिए सिस्टम के साथ बातचीत करने का भी विकल्प होगा। एआई द्वारा तैयार डेटा एनालिटिक्स के आधार पर कंपनी को निर्णय लेने में मदद मिलेगी। कैब और टैक्सी सर्विस के लिए भविष्य में आईटीएमएस के मोबाइल और वेब एलोकेशन से कैब और टैक्सी बुकिंग एप्लीकेशन पर रीडायरेक्ट करने के लिए कंपनी द्वारा दी जाने वाली कैब और टैक्सी सर्विस के साथ इंटीग्रेशन केया जाएगा। साथ ही डिपो मैनेजमेंट मॉड्यूल, प्लानिंग और शेड्यूलिंग इंटीग्रेशन फ्यूल और चार्जिंग मैनेजमेंट सिस्टम के साथ इंटीग्रेशन, जब ऐसे वेंडर ऑनबोर्ड आिद की भी योजना है।
Created On :  

