MP News: भोपाल में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, ₹600 क्विंटल भाव की मांग, पुलिस ने किसानों का CM हाउस कूच रोका

भोपाल में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, ₹600 क्विंटल भाव की मांग, पुलिस ने किसानों का CM हाउस कूच रोका
नरसिंहपुर से भोपाल पहुंचे करीब 200 गन्ना किसानों ने 23 नवंबर को गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रवादी किसान आर्मी के संयोजक प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास उन्हें रोक दिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर किसानों ने सोमवार को राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया। नरसिंहपुर जिले से पहुंचे करीब 200 किसानों ने गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई। किसानों ने मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास ही उन्हें रोक दिया।

प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनकी लागत और मेहनत के मुकाबले अपर्याप्त है। ऐसे में उन्हें उचित आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग की। मौजूदा दर करीब 400 से 450 रुपये प्रति क्विंटल होने की चर्चा के बीच किसान मूल्य वृद्धि की मांग कर रहे हैं।

किसानों का कार्यक्रम दोपहर में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास से शुरू होकर मुख्यमंत्री निवास तक मार्च करने का था। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद किसानों ने मौके पर ही अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

आंदोलनकारियों का कहना है कि जिले के स्तर पर उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं हुआ, इसलिए उन्हें राजधानी में प्रदर्शन करना पड़ा। किसानों ने सरकार से गन्ने का उचित मूल्य तय करने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन जारी रखा जाएगा। अब किसानों की मांग पर सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Created On :  

Tags

Next Story