MP News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मानसेवी वन्यजीव अभिरक्षक की नियुक्ति

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मानसेवी वन्यजीव अभिरक्षक की नियुक्ति
मप्र वन विभाग ने महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज इंदौर के रेडियो डायग्रोसिस विभाग के डाॅ. राकेश विजयवर्गीय को इंदौर जिला के लिए जिला मानसेवी वन्यजीव अभिरक्षक के रुप में दो साल के लिए नियुक्त किया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र वन विभाग ने महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज इंदौर के रेडियो डायग्रोसिस विभाग के डाॅ. राकेश विजयवर्गीय को इंदौर जिला के लिए जिला मानसेवी वन्यजीव अभिरक्षक के रुप में दो साल के लिए नियुक्त किया है। प्रदेश में मानसेवी वन्यजीव अभिरक्षक की नियुक्ति वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत की जाती है।

यह एक अवैतनिक (मानसेवी) पद है, जिसका मुख्य उद्देश्य वन विभाग को वन्यजीव संरक्षण में सहयोग देना है। इसके प्रमुख कार्य और जिम्मेदारियां हैं : वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके अंगों या उत्पादों के अवैध व्यापार को रोकने में विभाग की मदद करना। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत होने वाले अपराधों की जानकारी जुटाने और कानूनी कार्रवाई/शिकायत दर्ज कराने में सहयोग देना।

वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों को नुकसान पहुंचने से बचाना। वन्यजीवों द्वारा जन-धन की हानि या संघर्ष की स्थितियों में समाधान के उपाय सुझाना और सहयोग करना। स्थानीय लोगों व समुदायों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा संबंधित संरक्षण/प्रबंधन समितियों में भागीदारी निभाना। अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उन्हें लोक सेवक का दर्जा और निरीक्षण, तलाशी, जब्ती तथा शिकायत दर्ज करने से जुड़े वैधानिक अधिकार मिलते हैं। उन्हें वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी बैठकों, समितियों और योजनाओं में अपनी राय व अनुभव रखने का अवसर मिलता है।

Created On :  

Tags

Next Story