MP News: कोविड योद्धाओं की मांगों को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कोविड योद्धाओं की मांगों को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मप्र विधानसभा में नेता नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शनिवार को कोविड-19 के दौरान अस्पतालों में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र विधानसभा में नेता नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शनिवार को कोविड-19 के दौरान अस्पतालों में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि प्रदेश की स्वास्थ्य संचरचनाओं में कई पद खाली है। खाली पदों के कारण प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था कमजोर होती जा रही है।

ऐसे में इन पदों पर कोविड-19 महामारी में लोगों की जान बचाने का काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में अनुभवी और कोविड काल में सेवा देने वाले लगभग 4 हजार स्वास्थ्य कर्मी है, जिनकी सेवाएं ली जा सकती है। इससे जहां, इन्हें रोजगार मिलेगा वहीं, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा में भी खाली पड़े पदों की पूर्ति होगी। ज्ञात हो कि इसके पहले भी सिंघार ने कोविड-19 के योद्धाओं के समर्थन में शासन के सामने मांगे रखी थी।

पत्र के माध्यम से सिंघार ने एक बार फिर सवाल उठाया कि की स्वास्थ्य संस्थाओं में हजारों पद खाली हैं, तो अनुभवी कर्मचारियों की अनदेखी क्यों की जा रही है? कोविड महामारी में डॉक्टर, आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने करीब दो साल समर्पण के साथ काम किया। अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की देखभाल की, लेकिन महामारी के बाद इनकी सेवा खत्म कर दी। इससे करीब 4 अनुभवी स्वास्थ्यकर्मी रोजगार और भविष्य की मांग को लेकर कई दिनों से भोपाल में संघर्ष और प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंघार ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पात्र स्वास्थ्यकर्मियों के अनुभव और योग्यता को ध्यान में रखते सरकार निर्णय लें। इससे लंबे समय से संघर्ष कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों और उनके परिवारों को राहत मिल सकेगी।

Created On :  

Tags

Next Story