MP News: मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियां, मुख्यमंत्री-अध्यक्ष तोमर की मुलाकात

मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियां, मुख्यमंत्री-अध्यक्ष तोमर की मुलाकात
कांग्रेस ने जहरीली शराब, सूखाग्रस्त 12 जिलें जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने लगाए प्रश्न

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक होना है। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विदेश यात्रा भी टाल दी। शनिवार को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से विधानसभा पहुंचकर मुलाकात की। दोनों ने शीतकालीन सत्र की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर रात अधिकारियों की भी बैठक ली और सदन में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब और लंबित आश्वासनों की रिपोर्ट की समीक्षा की। शुक्रवार रात को उन्होंने विदेश यात्रा भी टाल दी, जबकि 23 नवंबर से उनकी विदेश यात्रा प्रस्तावित थी। दरअसल, मप्र में जहरीली शराब से होने वाली मौतों, अवैध परिवहन, अवैध खनन, प्रदूषित जल, सूखाग्रस्त 12 जिलों में जल संकट, नगरीय निकायों में मनमाने दामों पर हुई खरीदी, जल जीवन मिशन में बिना टेंडर काम देने जैसे ज्वलंत मुद्धों पर कांग्रेस ने जोरदार तैयारी की है। साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रदेश की पुलिस पर बार-बार लगे आरोपों आिद विषयों पर भी कांग्रेस ने कई सवाल लगाए हैं।

युवाओं से तोमर ने कहा, आत्मलोकन करें

शनिवार को विधानसभा के विधान परिषद में युवा संसद-2026 का भी उद्घाटन हुआ। इसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के 150 युवा प्रतिभागियों से भारत के निर्माण में युवाओं का योगदान विषय पर संवाद किया। तोमर ने कहा कि युवा संवाद नई पीढ़ी के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हैं। तोमर ने युवाओं से कहा कि आत्मावलोकन कर खुद को देश के लिए तैयार करें। 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी पूरा होगा, जब देश का युवा अपनी क्षमता, ज्ञान और कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करेगा। विकसित भारत केवल बड़े उद्योगों, सड़कों और आधुनिक सुविधाओं से नहीं बनेगा, बल्कि स्वस्थ, शिक्षित, आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण से बनेगा। युवाओं को अपना आत्मावलोकन कर अपनी कमियों को पहचान कर स्वयं को तैयार करना चाहिए। तोमर ने युवाओं से यह भी आह्वान किया कि तोमर ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्हें सीखने के साथ आत्मावलोकन करना चाहिए और अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

सीधी के 66 छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

शनिवार को सीधी जिले के एसजीएसएस स्कूल, पदरा के 66 छात्रों ने विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने इस दौरान विधानसभा की कार्यप्रणाली और संसदीय परंपराओं की जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नरेशचंद्र सिंह (राजा साहब) को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। युवा संसद भी देखी। छात्रों ने अध्यक्ष तोमर और मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाया।

Created On :  

Tags

Next Story