MP News: एमपी में JDU को मिला नया कप्तान, इंदौर के सुधीर बंका बने प्रदेश अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जनता दल (यूनाइटेड) ने इंदौर के सुधीर बंका को जनता दल यूनाइटेड मप्र इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्यपाल से लोकभवन में की मुलाकात, यूसीसी समेत कई कार्ययोजना से कराया अवगत
पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम सूर्यवंशी ने बताया कि जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार और मप्र के प्रभारी विद्यासागर निषाद की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी सुधीर बंका को पार्टी की मप्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें प्रदेश में संगठन मजबूती के उद्देश्य से यह दायित्व दिया गया।
यह भी पढ़े -केंद्र सरकार के बजट पर मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ का वार, मध्य प्रदेश को लेकर जाहिर की नाराजगी
मप्र में इसके पहले की गई संगठनात्मक नियुक्तियां निरस्त कर दी गई। नई प्रदेश कार्यकारिणी और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा बाद में की जाएगी।
Created On :  

