Madhya Pradesh News: इंदौर में लंबे इंतजार के बाद मेट्रो के सफर में होगा विस्तार, अभी तक 7 किलोमीटर तक चलने वाली मेट्रो का संचालन अब 17 किलोमीटर तक होगा

इंदौर में लंबे इंतजार के बाद मेट्रो के सफर में होगा विस्तार, अभी तक 7 किलोमीटर तक चलने वाली मेट्रो का संचालन अब 17 किलोमीटर तक होगा
इंदौर में 18 जून से सुपर कॉरिडोर के गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य्प्रदेश के इंदौर में लंबे इंतजार के बाद मेट्रो के सफर में विस्तार होगा। अभी तक 7 किलोमीटर तक चलने वाली मेट्रो का संचालन अब 17 किलोमीटर तक होगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसका संचालन अब शुरु हो रहा है,जबकि दो माह पहले ही मेट्रो के कमर्शियल रन को मंजूरी मिल चुकी थी। गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से रेडिसन चौराहा तक पांच मेट्रो स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा अलग-अलग स्पीड में मेट्रो का ट्रायल रन भी कई बार हो चुका है। इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में फैसला लिया गया है कि 18 जून से सुपर कॉरिडोर के गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा।

जैसा कहा जा रहा है कि अभी तक मेट्रो जिस इलाके में चलती है, वहां अधिक आबादी क्षेत्र ना होने की वजह से मेट्रो को काफी कम यात्री मिलते थे, लेकिन अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का संचालन होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। क्योंकि सुपर कॉरिडोर की IT कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी, कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट और एयरपोर्ट तक जाने वाले यात्री भी इसका उपयोग कर सकेंगे।

एक साल के इंतजार के बाद अब मेट्रो सुपर कॉरिडोर से आगे बढ़कर रेडिसन चौराहे पर यात्रियों के साथ पहुंचेगी। हालांकि अभी मेट्रो ट्रेन के किराए की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अधिकतम 80 रुपये तक किराया होगा। फिलहाल मेट्रो का संचालन 7 किलोमीटर में हो रहा है। जिसका किराया अधिकतम 30 रुपये है। 17 किलोमीटर तक के संचालन में अधिकतम किराया 80 रुपये तक होगा। आगे जब 30 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रैक का काम पूरा होगा, तो हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी । शहर में कुल 28 स्टेशनों से 20 से ज्यादा मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। एक मेट्रो ट्रेन में साढ़े चार सौ यात्री सवार हो सकेंगे।

Created On :   5 Jun 2026 12:43 PM IST

Tags

Next Story