बारिश के चलते गिरा मकान चक्की के साथ गृहस्थी का समान आया चपेट में

The house fell due to rain, along with the mill, came under the grip of a householder
बारिश के चलते गिरा मकान चक्की के साथ गृहस्थी का समान आया चपेट में
मध्य्प्रदेश बारिश के चलते गिरा मकान चक्की के साथ गृहस्थी का समान आया चपेट में


डिजिटल डेस्क मोहन्द्रा नि.प्र.। कस्बे के बड़ा बाजार में रहने वाले शिव नारायण पिता भौना चौरसिया का मकान अधिक बारिश के कारण आज ढह गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दो दिवस लगातार हो रही बारिश के कारण शिव नारायण चौरसिया के घर की कच्ची दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शिव नारायण चौरसिया का पूरा कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। जिसके कारण मकान में लगी आटा चक्की और गृहस्थी का सामान दब गया। पीडित शिव नारायण चौरसिया ने लगभग डेढ़ लाख रुपए के नुकसान होने का दावा किया है। 

Created On :  

Tags

Next Story