MP News: इंदौर में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप! महापौर पुष्यमित्र भार्गव का दफ्तर उड़ाने की चेतावनी, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भी निशाने पर

इंदौर में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप! महापौर पुष्यमित्र भार्गव का दफ्तर उड़ाने की चेतावनी, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भी निशाने पर
'खालिस्तानी नेशनल आर्मी' के नाम से धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप तीन स्कूलों को भी भेजे संदेश, अभिभावकों को बच्चों को कॉन्सर्ट में नहीं भेजने की चेतावनी, अमिताभ बच्चन का 'जलसा' भी निशाने पर!

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में धमकी भरे ई-मेल ने हड़कंप मचा दिया है मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को प्रस्तावित कॉन्सर्ट में IED ब्लास्ट की धमकी दी गई है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि धमकी देने वालों ने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को भी बम से उड़ाने की चेतावनी दी है।

'खालिस्तानी नेशनल आर्मी' के नाम से भेजे गए ई-मेल में तीन स्कूलों को भी निशाना बनाया गया है। अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को कॉन्सर्ट में नहीं भेजने की चेतावनी दी गई है। इतना ही नहीं, मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' का भी धमकी में उल्लेख किया गया है।

एक ही धमकी प्रकरण में महापौर कार्यालय, स्कूलों और बड़े सार्वजनिक आयोजन का नाम सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस और साइबर सेल ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

Created On :  

Tags

Next Story