MP News: अब भोपाल डेवलपमेंट प्लान में सरकार की सहमति से हो सकेंगे बदलाव

अब भोपाल डेवलपमेंट प्लान में सरकार की सहमति से हो सकेंगे बदलाव
अब राज्य सरकार की सहमति से भोपाल डेवलपमेंट प्लान सहित अन्य नगरों के प्लान में बदलाव किया जा सकेगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अब राज्य सरकार की सहमति से भोपाल डेवलपमेंट प्लान सहित अन्य नगरों के प्लान में बदलाव किया जा सकेगा। यह नया प्रावधान मप्र नगर तथा ग्राम निवेश नियम 2012 में संशोधन कर लागू कर दिया गया है।

नये प्रावधान के अनुसार, अंतिम नगर विकास योजना के कार्यान्वयन के दौरान, यदि लोकहित में अथवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किसी उपांतरण का किया जाना आवश्यक हो, तो ऐसा उपांतरण राज्य शासन की पूर्वानुमति प्राप्त कर, किया जा सकेगा।

इसका आशय यह है कि अब किसी भी मंजूर हो चुकी नगर विकास योजना को लागू करते समय उसमें जरुरी संशोधन (बदलाव) किए जा सकेंगे। जब किसी शहर या इलाके की अंतिम नगर विकास योजना (जैसे सड़क, कॉलोनी या शहरी विकास का नक्शा/प्लान) जमीन पर लागू की जा रही हो, और उस दौरान जनता के हित में या योजना को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए उसमें कोई बदलाव करना जरुरी हो, तो अब ऐसा किया जा सकेगा। योजना में कोई भी संशोधन करने से पहले राज्य सरकार की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

Created On :  

Tags

Next Story