MP News: रेंटल बुलेट लेकर घुमने निकले मैनिट के छात्र का संतुलन बिगड़ा, डिवाइडर से टकराए, मौत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में पुरानी पुरानी जेल घाटी उतरते समय रेंटल बुलेट अनियंत्रित होकर फिसल गई। बुलेट डिवाइडर से टकरा गई। इससे मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के छात्र आर्थव नागर (19 वर्षीय) के सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में छात्र को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया और फिर बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह आर्थव की मौत हो गई।
यह भी पढ़े -राज्य स्तरीय साइक्लिंग चैंपियनशिप, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन
हादसे के दौरान बुलेट पर उसकी एक महिला मित्र भी सवार थी, जिसे भी चोटें आई है। आर्थव नागर पिता संजीव नागर मूल रूप से देवास के रहने वाला था। उसने इसी साल मैनिट में बीटेक फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। मृतक के पिता मूल रूप से कृषक है।
यह भी पढ़े -दंत चिकित्सा के क्षेत्र में MP सरकार का बड़ा ऐलान, इसी शैक्षिणिक सत्र में मिलेगा एक और नया मेडिकल कॉलेज
दरअसल, बुलेट की रफ्तार तेज होने के कारण घाटी पर उतरते समय बुलेट फिसल गई। वह अपनी दोस्तों के साथ घूमने निकला था। साथ में महिला मित्र भी थी, वह भी घायल है। भोपाल पुलिस और मृतक के चाचा संदेश नागर के अनुसार, आर्थव शुक्रवार रात करीब 10 बजे मैनिट हॉस्टल से रेंटल बुलेट लेकर घूमने निकला था। साथ में अन्य दोस्त भी थे। शुक्रवार रात को जब वह जेल घाटी उतर रहा था, तब बुलेट की रफ्तार पर नियंत्रण खो बैठा। इससे बुलेट अनियंत्रित हो गई और फिसल कर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आर्थव के सिर में गंभीर चोटें आई। बंसल अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन शनिवार सुबह आर्थव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
Created On :  
